जमालपुर छात्राओं ने जनपद का नाम रोशन किया है। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत वाराणसी जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच छात्राओं ने पदक जीत जनपद का नाम रोशन किया है। सीनियर बालिका वर्ग के ऊंची कूद में अंशिका यादव प्रथम स्थान समेत अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीते।