आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला व शमशाबाद से रविवार के दिन दोपहर 1 बजे संत गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर भव्य रैली व शोभायात्रा निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग बाइक और अन्य वाहनों से शामिल हुए तथा झंडा-बैनर के साथ “जय भीम” और “जय भारत” के नारे लगाए रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए अहरौला कस्बे में पहुंची थी।