बिहिया: बिहिया थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो को किया गिरफ्तार,एक बाइक किया जब्त
Behea, Bhojpur | May 14, 2024 बिहिया पुलिस ने गश्ती के दौरान एक चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।बिहिया थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने नगर के जज बाजार के समीप से चोरी के बाइक के साथ आनर गांव निवासी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के पास बाइक का कोई कागज नहीं था। वही बिहिया पुलिस ने बेलवनिया निवासी को शराब बरामद मामले में गिरफ्तार किया है। बिहिया पुलिस छानबीन में जुट गई