बिहिया: अपहृत युवक का गंगा नदी के समीप से मिला शव
Behea, Bhojpur | May 13, 2024 अपहृत युवक का गंगा नदी के समीप से मिला शव बिहिया. बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव के रहने वाले अपहृत युवक का शव कृष्णागढ़ ओपी क्षेत्र में गंगा नदी के समीप से कृष्णगढ़ पुलिस ने सोमवार को बरामद किया है. मृतक युवक झौवां गांव निवासी रासबिहारी सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रविशंकर सिंह है. मृतक युवक बिहटा में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था.