शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के सिमानामढ़ी गांव के युवक ईश्वर कुमार केहनीचक गांव के युवती काजल कुमारी से प्रेम प्रसंग में शादी कर प्रदेश भाग रहा था। जानकारी मिलने के साथ ही युवक के परिजन खोजते हुए शंभूगंज पहुंचे। जहां बुधवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे ईश्वर कुमार को पकड़ कर चकबंदी ऑफिस के पास जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक ईश्वर कुमार जख्मी हो गया। फिर इलाज कराया गया।