रायकोट निवासी सुशील कुमार की लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस चोरी होने का मामला सामने आया है। सुशील 21 फरवरी की रात वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी रिश्तेदार के घर यशोदानगर गए थे। तबियत बिगड़ने पर पिस्टल और कारतूस काले बैग में सिरहाने के पास रखकर सो गए। सुबह उठने पर बैग गायब मिला। घर में खोजबीन के बावजूद पता नहीं चला। पुलिस को सूचना देने पर जांच शुरू हुई।