बांदा: छापर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Jan 6, 2026 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापर गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं हैं। सूचना पर पहुंची संबंधित पुलिस नें दोनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टर के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए बांदा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।