बांदा: शहर के संकट मोचन के पास 4 पहिया गाड़ी ने आग ताप रहे दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
Banda, Banda | Jan 6, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास 4 पहिया गाड़ी की टक्कर लगने की वजह से आग ताप रहे दो लोगों में से एक की मौत, और एक घायल हो गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी था। घायल भी वहीं का निवासी है।