सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर में मंगलवार दोपहर दो बजे थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर द्वारा जन चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई।