फूलपुुर: फूलपुर तहसील में सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा, तालाब भी हुआ गायब
फूलपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी ज़मीनों पर अतिक्रमण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब, चकरोड व अन्य सार्वजनिक भूमि पर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। कोड़ापुर गांव की गाटा संख्या 479, जो राजस्व रिकॉर्ड में तालाब दर्ज है, उस पर बड़े पैमाने पर कब्ज़े का आरोप है।सोमवार 12 बजे दी जानकारी