बरेली: बरेली में गन्ने की मीठी बयार, सेमीखेड़ा चीनी मिल समय से पहले शुरू, किसानों के चेहरे खिले, डीएम ने किया शुभारंभ
बरेली जिले के किसानों के लिए खुशखबरी! सेमीखेड़ा चीनी मिल इस बार पिछले साल से करीब दो हफ्ते पहले ही चल पड़ी है। सोमवार को सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हवन-पूजन कर विधिवत रूप से पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया।पूरे विधि-विधान से पूजा के बाद डीएम व जनप्रतिनिधियों ने फीता काटा, नारियल फोड़ा और बैलों को गुड़ खिलाया