फिरोज़ाबाद: हवस का दरिंदा गिरफ्तार: 6 साल के मासूम के साथ कुकृत्य करने वाला आरोपी अमन दक्षिण पुलिस के हत्थे चढ़ा
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार दोपहर डेढ़ बजे करीब एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मासूम बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक वांछित अपराधी अमन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बासठ को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के कड़े निर्देशों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही हुई।