धार: धार में मुस्लिम महिला को तीन तलाक, दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज
धार में मुस्लिम महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया हैं। पीडिता का ससुराल पक्ष इंदौर जिले के ग्राम चंद्रावतीगंज का रहने वाला है। आरोपी पक्ष पिछले पांच सालों से महिला को परेशान व प्रताडित कर रहे थे, महिला ने पिता के घर पहुंचकर महिला थाने पर एक शिकायती आवेदन सौंपा।