पटना के कारगिल चौक पर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पटना महानगर कांग्रेस के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस की कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों को