मथुरा: अजमेर से ब्रज दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार कचहरी रोड पर बोलेरो से टकराई, एयरबैग खुलने से जनहानि टली
रविवार की सुबह 10:00 बजे थाना सदर बाजार के कचहरी रोड पर दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार एवं बोलोरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार का एयरबैग खुल गया तो जनहानि होने से बच गई पुलिस ने पहुंचकर बंद हुए रास्ते को खुलवाया और क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को रोड के किनारे किया। श्रद्धालु वृंदावन से रमणरेती जा रहे थे ।