रघुनाथपुर: अमवारी से बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने खोजबीन करने के लिए टीम की गठित
अमवारी निवासी प्रदीप कुमार के दिए गए आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदीप के दरवाजे से अज्ञात अपराधियों ने विगत दिनों में बाइक चोरी किया था जिसका बाइक नंबर BR29AE5608 है। पुलिस ने खोजबीन करने के लिए टीम गठित की है।