दिलौना बाईपास के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति रामगुलाम को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे राम गुलाम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार शाम 6:00 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।