रायबरेली: बरस गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार 2 लोगों को मारी जोरदार टक्कर,दोनों घायलों को जिला अस्पताल कराया गया भर्ती
लालगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत,बरस गांव के पास,तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार,दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया,जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए,स्थानीय लोगों की मदद से,एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया है।यहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है,जिला अस्पताल में तैनात,डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि दोनों का इलाज जारी है।