छोटकी भेलवारा स्थित खलिहान में आगजनी की घटना, धान की फसल और पशुओं का चारा जलकर खाक। विष्णुगढ़ प्रखंड अन्तर्गत भेलवारा पंचायत के छोटकी भेलवारा में खलिहान में रखी धान की फसल एवं पशुओं का चारा जलकर खाक हो गया। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना में 4 किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल घटनास्थल पर पहुंचे।