राहे: राहे में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, 140 लोगों की हुई जांच
Rahe, Ranchi | Mar 2, 2024 राहे स्थित श्रीराम जानकी मंदिर कुंबाडीह-मांझीडीह परिसर में स्व पंचानन साहू की स्मृति पर डॉ तपन मंडल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। इस दौरान डॉ तपन मंडल ने 140 लोगों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवा दी। शिविर का उद्घाटन रामगढ़ जिले के एसपी विमल कुमार ने किया।