डुमरी कटसरी: राजकीय मध्य विद्यालय झिटकांही में प्रखंड स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन
डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर राजकीय मध्य विद्यालय झिटकाही में प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया था. बीडीओ प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे 30 लोगो की समस्या का समाधान हुआ है. शिविर में कन्या विवाह योजना, खाता सुधार, राशन कार्ड, कुष्ट कल्याण योजना, वृद्धा पेंशन से सम्बंधित समस्या को सुनकर समाधान किया गया है।