डुमरी कटसरी: मोहम्मदपुर कटसरी गांव में 15 बिजली उपभोक्ता का काटा गया कनेक्शन, डुमरी कटसरी जेई चंद्रकांत कुमार ने दी जानकारी
बिजली विभाग की तरफ से डुमरी कटसरी प्रखंड के मोहम्मदपुर कटसरी गांव में 15 बिजली उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया गया है. बिजली विभाग के जेई चंद्रकांत कुमार ने बताया है की 15 बिजली उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे थे जिसके कारण उनका कनेक्शन काट दिए गए हैं. उनको निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द बिजली का बकाया बिल जमा करें और बिजली चोरी से नहीं जलाए।