काशी के मण मंदिर घाट पर एनडीआरएफ ने तीन महिला श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया
Sadar, Varanasi | May 18, 2025 काशी के मण मन्दिर घाट पर एक भावुक कर देने वाली घटना घटी, जब मध्यप्रदेश के मऊगंज ज़िले के धरमपुरा गाँव से आई तीन महिला श्रद्धालु सुमन त्रिपाठी 55 वर्ष, पूजा शुक्ला 36 वर्ष, सरस्वती त्रिपाठी 28 वर्ष को स्नान करते समय गहरे पानी की ओर बह गईं और डूबने की स्थिति में पहुँच गईं।