भावांतर भुगतान योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार, 15 नवंबर को सोयाबीन का नया मॉडल रेट 4225 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों पर लागू होगा, जिन्होंने अपनी उपज विभिन्न मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। किसानों को मिलने वाली भावांतर राशि की गणना इसी नए दर के आधार पर की जाएगी।