कुरई: सिवनी: स्व-सहायता समूह की महिलाओं से लाखों की ठगी, आरोपी बैंक एजेंट फरार, ग्रामीणों में आक्रोश
सिवनी के बरघाट ब्लाक के ग्राम मुंडापार क्षेत्र की महिलाओं ने स्व-सहायता समूह के पैसों में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2014 से ग्रामीण बैंक से जुड़े समूह खातों की राशि रुपेन्द्र ठाकुर द्वारा एकत्र की जाती थी। आरोपी समूह का CCL लोन भी करवाता था और आधार कार्ड व अंगूठा लगवाकर घर पर ही पैसे निकालता था।