कटिहार: PM नरेंद्र मोदी की सभा के बाद कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर 2 किमी लंबा जाम
PM नरेन्द्र मोदी के सभा के समापन के बाद कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग पर दो किलोमीटर लम्बा सड़क जाम लग गया। यह मामला शाम छह बजे का हैं । इस दौरान लोग घंटों सड़क जाम में जूझते रहे। सड़क जाम की वजह से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रही थी। गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के भसना के सभा मे भाग लेने कटिहार के अलावा पूर्णिया , अररिया , किशनगंज से भी लोग पहुँचे थे ।