सिसई: दिगदोन में 69 वर्षीय वृद्ध महिला की कुएं में डूबने से मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया
Sisai, Gumla | Oct 15, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के दीगदोन गांव निवासी 69 वर्षीय वृद्ध बुधनी देवी पति स्वर्गीय प्रसाद उरांव की कुएं में डूबने कारण मौत हो गई। बताया गया कि वृद्ध महिला सुबह जब धान काटने के लिए खेत गई हुई थी।उसी समय खेत के बगल में स्थित कुएं में फिसल कर गिर गई।जब इस बात का पता आसपास के ग्रामीणों को चला तो उन्होंने दूसरे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी और सिसई थाना को भी सूचना दी।