जांजगीर: ग्राम कोसीर के युवक ने नर्सरी में खाया जहर, मौके पर हुई मौत
नर्सरी के पास एक युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश केवट उम्र 32 वर्ष, निवासी कोसीर के रूप में हुई है। सोमवार को वह अपने घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। मंगलवार सुबह 11 बजे नर्सरी के पास उसका शव बरामद हुआ। स्थानीय कोटवार ने गाय चौराहा के पास एक अज्ञात शव होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।