सिसई: मुकुंद झुकनाटांड़ में ग्रामीणों के घरों में शौचालय नहीं मिलने से ग्रामीणों ने जताया विरोध
Sisai, Gumla | Jun 11, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मकुंदा झुपना टांड़ गांव में मंगलवार को गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रकट करते हुए बताया कि उनके गांव में अभी तक एक भी शौचालय नहीं बना है।उन्होंने बताया कि जहां स्वच्छता अभियान के तहत पूरे देश में घर-घर शौचालय बनाया गया है।वहीं उनके गांव में एक भी शौचालय नहीं है। गांव में खासकर महिलाओं को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।