जगदलपुर: सड़कों की बदहाल स्थिति पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा- सरकार ने 2 साल में केवल डेढ़ किमी सड़क बनाई
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की सड़कों की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि, भाजपा की सरकार में प्रदेश की सड़कों की स्थिति काफी दयनीय है।दीपक बैज ने आज जगदलपुर के कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।