तारानगर: तारानगर में सांसद खेल महोत्सव 2025, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, MLA प्रत्याशी पद्मभूषण देवेंद्र झाझडिय़ा ने की शिरकत
माँ जालपा देवी महाविद्यालय तारानगर के खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के मंडल स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में 106 खिलाडिय़ों ने कबड्डी, दौड़, रस्साकसी, बॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चूरू लोकसभा प्रत्याशी पद्म भूषण देवेंद्र झाझडिय़ा रहे। झाझडिय़ा ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार भेंट किये।