बीसलपुर: नैगमा पुलिया पर दो बाइक में हुई भिड़ंत, दोनों बाइक चालक हुए घायल
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रामशाला निवासी आशीष अपनी बाइक द्वारा बीसलपुर एक स्कूल में प्रैक्टिकल देने बीसलपुर आ रहा था वह जैसे ही नैगमा पुलिया के पास पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक धीरेंद्र निवासी दमूपुरा की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर घायल हो गए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।