देवबंद में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का शुक्रवार शाम 6 बजे देवबंद आगमन पर हिन्दू राष्ट्र निर्माण संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रयागराज से सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी प्रवास के दौरान देवबंद पहुंचे शंकराचार्य महाराज के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।