डडुमर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां शमशान के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर दबंगई से फसल उगा दी गई। स्थिति यह बनी की मौके पर पटवारी को बुलाना पड़ा। और अंत में विवाद टालने के लिए शव का दाह संस्कार नदी किनारे खाली पड़ी जगह पर करना पड़ा। ग्रामीण व परिजन अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े प्रशासन की समझाइश पर परिजन राजी हुए।