झांसी: आबकारी विभाग ने की सर्जिकल स्ट्राइक, 480 लीटर अवैध शराब जब्त, 2000 किलो लहन नष्ट, 1 महिला गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2026 झांसी में जहरीली और अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जनपद में हड़कंप मचा दिया। बुधवार को विभाग की संयुक्त टीमों ने पारीछा, बड़ागांव और डेरा टाकोरी जैसे इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 480 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कार्यवाही के दौरान टीम ने जमीन में दबा 2000 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट किया गया है।