अजमेर: दरगाह थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, अंबड़ीदरकोर्ट तालाब के पास एक पेड़ पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप
Ajmer, Ajmer | Jan 16, 2026 शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंदर कोर्ट स्थित तालाब के पास एक पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।