शाजापुर: मक्सी पुलिस ने जब्त की अवैध शराब, दो आरोपित को किया गिरफ्तार, जब्त माल की कीमत 68 हजार रुपए
मक्सी पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसा झौंकर रोड अंडर ब्रिज और एमपीईबी ग्रीड के पास से अवैध शराब परिवहन करते हुए गंगाराम और प्रवीण को पकड़ा है। उनके कब्जे से पुलिस ने अवैध शराब परिवहन उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।