धौलपुर: दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को कुचला, हुई मौत
शहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।