कायमगंज से 3 किलोमीटर दूर स्थित गांव अहमदगंज मुख्य मार्ग पर कीचड़ और नालियों का गंदा पानी बह रहा है जिससे स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहे हैं।गांव की नालियों का भी यही हाल है जहां टूटी नालियां और सड़क ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई है।ग्रामीण कमलेश राठौर,लालू,भूदेव ने बताया कि उनके मोहल्ले की जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है।