खगड़िया: बिहार में एनडीए एकजुट, फिर बनेगी सरकार: खगड़िया में उपेंद्र कुशवाहा का दावा
बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट हैऔर एक बार फिर विधानसभा चुनाव में सूबे में एनडीए की सरकार बनेगी। यह बातें शुक्रवार 1:00 राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चंद्रनगर रांकों स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों ासे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि हमलोग पूरी तरह से संगठित हैं।