खगड़िया: खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग महिला गिरी, गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल से रेफर
शुक्रवार को दिन के 3 बजे खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान बंगाल दालकोला के रहने वाली विमला देवी के रूप में की गई है।