देश की राजधानी दिल्ली की बारिश का असर पलामू जिले में देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं, इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे तक आसमान में घने बादल छाए हुए थे। धूप कहीं नजर नहीं आ रही थी। दोपहर का आलम सुबह जैसा नजर आया।