पथरड्डा पुलिस ने शनिवाद शाम 5 बजे तक ओपी क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। ओपी प्रभारी शामू बांडों ने पुलिस अधिकारी व जवानों संग पथरड्डा, नवादा व बोचबांध पंचायत के गांवों में माइकिंग करके लोगों से संदिग्ध की सूचना तत्काल पुलिस को देने व कानून हाथ में नहीं लेने की अपील करते कहा कि अधिकांश अफवाह में विक्षिप्त की ही पिटाई हुई।