अनूपगढ़: अनूपगढ़ क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से चने की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने की मांग की
अनूपगढ़ क्षेत्र में चने की फसल की कटाई हो चुकी है। किसान चने की फसल को धान मंडी में बेचने के लिए भी ला रहे हैं मगर चने की फसल की समर्थन मूल्य पर अभी तक खरीद शुरू नहीं की गई है। किसानों ने आज रविवार शाम 5:30 बजे बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को कम भाव में फसल बेचनी पड़ रही है। जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।