परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार दोपहर विद्यालय संस्थापक सह पूर्व प्राचार्य स्व. तपस्वी सिंह के 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षाविद, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और छात्रों ने तपस्वी बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके कार्यो को याद कर पदचिह्नों पर चलने का संकल्प भी लिया।