ताल: दीपोत्सव पर ग्राम ताली दाना गोधाम गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन
Tal, Ratlam | Oct 22, 2025 पिपलोदा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तालिदाना स्थित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गोधाम गौशाला में बुधवार दोपहर दीपोत्सव के पावन पर्व अवसर पर भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया इस आयोजन में परम पूज्य गुरुदेव संत श्री नमन जी महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ जिसमें विधि विधान से गोवर्धन पूजा की गई इसके पश्चात गौ माता पूजन और आरती की गई।