रूड़की: कृष्णा नगर में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने शुरू किया भाजपा का बहिष्कार, जहरीले सांपों का दिखाई देना आम बात
रुड़की के कृष्णा नगर में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस बार बरसात ज्यादा होने के कारण यहां पर जलभराव की समस्या बड़ा रूप धारण कर चुकी है। जिसके चलते आज से कृष्णा नगर वासियों ने जलभराव में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जलभराव के कारण यहां पर लोगों के वाहन बंद हो जाते है। यहां गलियों में जहरीले सांप दिखाई देना भी आम बात हो गई है।