बाराबंकी के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजीव टंडन ने मंगलवार करीब 10 बजे बताया कि एआई तकनीक के इस्तेमाल से टीबी की जांच प्रक्रिया तेज और सटीक हुई है। इससे मरीजों का समय पर इलाज संभव हो रहा है और जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।