बैतूल नगर: बैतूल: गड़ेकर हॉस्पिटल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, 5 घायल, 2 गंभीर, ICU में भर्ती
बैतूल से इस वक्त एक बड़ी और गंभीर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। यह हादसा बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटारसी रोड स्थित गाडेकर हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में चार युवक और एक महिला गंभीर घायल