आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 141 पात्र जोड़ों का पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए विष्णुदेव साय ने रायपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सभी नवविवाहि